Skip to contentके० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। थाना तरवाॅ क्षेत्र में पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद हो गई है।
और जगह -जगह वाहनों की चैकिंग की जा रही है व चालान बनाईं जा रही है। उचहुवाॅ बाजार से उत्तर तरफ नोनी नदी पुल पर आज लगभग तीस वाहनों की चैकिंग की गई.
जिसमें कुछ वाहनों की चालान भी काटे गये , और बाजार में स्थित बैनर व पोस्टर हटाये गये। थाना तरवाॅ नायब सौरभ श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि पंचायत चुनाव को.
मद्देनजर रखते हुए वाहनों की चैकिंग की जा रही है, पुलिस टीम में संदीप यादव, रामसागर यादव, चन्दन यादव और संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर:- बृजेश कुमार सिंह