‘बबीता जी’ ने शॉर्ट ड्रेस में सोशल मीडिया पर ढाया कहर

सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार अनोखा है। शो में बबीता जी का किरदार सबसे ज्यादा स्टाइलिश है और इसीलिए उनकी अदाओं के जेठालाल दीवाने हैं। बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता असल जिदंगी में भी काफी ग्लैमरस और फैशनेबल हैं। आए दिन वो अपनी तस्वीरों की वजह से भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज में अभिनेत्री शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो काफी बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर हसीन अदाओं वाली अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मुनमुन की फोटोज को फैंस खूब पसंद करते हैं और जमकर प्रतिक्रिया देते हैं।

तस्वीरों में मुनमुन काफी खूबसूरत लग रही हैं। अभिनेत्री की अदा देखने लायक है। मुनमुन इंडियन ऑउटफिट हो या वेस्टर्न हर तरह के स्टफ में कमाल लगती हैं। इसीलिए तो अभिनेत्री के जेठालाल ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया फैंस भी दीवाने हैं। जब से तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर हुई है खूब वायरल हो रही है। इसमें वो टाइगर प्रिंट वाला ड्रेस पहने हुई हैं।

मुनमुन दत्ता पिछले 12 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल में काम कर रही हैं। शो में वो बबीता जी का किरदार निभाती हैं। उनके इस किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शो में भी अभिनेत्री स्टाइलिश लुक से कहर ढाती हैं। वहीं, अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई बार ट्रोल होने पर उन्होंने ट्रोलर्स को अपने जवाब से लताड़ा है।

हाल ही में उन्होंने खुद के साथ हुए यौन शोषण जैसी चौंकाने वाली बात का खुलासा सोशल मीडिया पर किया था। मुनमुन दत्ता ने साल 2017 में ‘हैशटैग मी टू’ के तहत अपने अनुभवों को साझा किया था। उन्होंने एक लंबा चौड़ा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस पोस्ट में अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटनाएं साझा की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *