गाजीपुर में ठेला चालकों, पटरी दुकानदारों को दिया जा रहा एक हजार रुपया महीना : प्रभारी मंत्री

के० एस० टी०,गाजीपुर संवाददाता। कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों में गरीबों और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशनकार्ड धारकों को तीन माह के.

लिए प्रतिमाह प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे प्रदेश की प्रतिमाह लगभग 15 करोड़ जनसंख्या लाभांवित होगी। ये बातें शुक्रवार को जनपद के प्रभारी मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने.

पार्टी नेताओं और अधिकारियों संग अलग-अलग बैठक में कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री की बैठक में लिए गए निर्णयों को साझा करते हुए उन्होंने कोरोना सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद जिला पंचायत सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से मुखातिब हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *