Skip to contentके॰ एस॰ टी॰ गाजीपुर संवाददाता। जनपद गाजीपुर के बहरियाबाद थाने क्षेत्र के अंतर्गत चकफरिद ससुराल में रहने वाले पशु व्यवसायी कलाम कुरैशी की हत्या उसके साले मुस्तफा कुरैशी और उसके पुत्र अरमान कुरैशी गला घोंट कर की थी।जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बुधवार को आरोपी पिता-पुत्र को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहाँ से दोनों को जिला जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि हत्या की वजय आये दिन नशे में आकर जीजा-साले के बीच झगड़ा झंझट और पैसे के चक्कर में की गई। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी कलाम कुरैशी की हत्या बीते शुक्रवार को बहरियाबाद थाने क्षेत्र के चकफरीद कुटिया के कब्रिस्तान की झांड़ियो में पेड़ से लटका हुआ शव मिला था। वह चकफरीद निवासी मुस्तफा कुरैशी की गूंगी बहन आसमां के साथ सादी करके यहीं ससुराल में रहता था।
संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन से महज ढाई-तीन फुट की ऊंचाई से लटकती मिली शव को देखने से ही प्रतीत हो रहा था कि आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है, इस मामले में बहरियाबाद पुलिस ने मृतक के साला मुस्तफा से पूछताछ कर आत्महत्या करार दे दिया था। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात का खुलासा हुआ, इसके बाद बहादुरगंज से आये मृतक के भाई इस्लाम कुरैशी ने.
तहरीर देकर हत्या का मामला दर्ज कराया था, जाँच पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक कलाम का साला और उसके पुत्र ने ही गला दबा कर हत्या की थी। इसके बाद शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था।
रिपोर्टर-: महेश कुमार यादव