गंगा के बढ़ते जलस्तर से कटान तेज

के० एस० टी०,शुक्लागंज संवाददाता। ऊपरी इलाकों में हो रही बारिश का असर गंगा के जलस्तर पर तेजी से दिखायी पड़़ रहा है। बैराज बांध से छोड़े़ जा रहे पानी के कारण गंगा चेतावनी बिन्दु से लगभग एक मीटर दूर है। गुरुवार से शुक्रवार की शाम तक गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 40 सेमी. तक बढ़ा।

बढ़े जलस्तर के कारण तटीय इलाकों में कटान तेज हो गई है‚ जिसको देखकर तटीय इलाकों में रहने वालों में हड़़कंप मचा हुआ है। नरौना बांध से छोड़े़ जा रहे लाखों क्यूसक पानी के कारण कानपुर बैराज बांध से भी गंगा में पानी छोड़़ा जा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार की.

शाम गंगा का जलस्तर 110.560 मीटर मापा गया। जो शुक्रवार की सुबह 8 बजे बढ़कर 110. 810 मीटर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे जलस्तर 110. 890 मीटर‚ दो बजे 110. 930 मीटर और शाम छह बजे 110. 960 मीटर पहुंचा। 24 घंटे के दौरान गंगा का जलस्तर करीब 40 सेमी. बढ़ा।

जो अभी चेतावनी बिन्दु 112 मीटर से लगभग एक मीटर दूर हैं। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड़ कानपुर और उन्नाव शारदा नहर सिंचाई विभाग की देर से कटान रोकने की कवायद नाकाफी साबित हो रही है। शुक्रवार को तटीय इलाके रविदास नगर में तेजी से कटान जारी रही।

लोगों के देखते–देखते ही पानी के तेज बहाव में कई मीटर जमीन कट कर गंगा के पानी में समां गयी‚ जिसको देखकर कटान प्रभावित इलाकों में रहने वालों में हड़़कंप मचा हुआ है। वहीं शुक्रवार को बैराज यांत्रिक अनुरक्षण खंड़ के सहायक अभियंता पुनीत चौधरी ने शारदा नहर के जेई रवीन्द्र सिंह के साथ लगाये जा रहे जिओ बैग का निरीक्षण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *