अलंकृता सहाय ने कहा प्रो़ड्यूसर ने किए आपत्तिजनक कमेंट्स तो मजबूरन में छोड़ी फिल्म

साल 2014 में मिस इंडिया अर्थ (Miss India Earth) का खिताब जीत चुकीं मॉडल-एक्ट्रेस अलंकृता सहाय (Alankrita Sahai) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, अलंकृता सहाय को अपने करियर में खराब अनुभव का सामना करना पड़ा है। एक फिल्म प्रोड्यूसर ने उनके साथ खराब व्यवहार किया और उनपर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की है।

अलंकृता सहाय एक पंजाबी फिल्म के लिए काम कर रही थीं। इस फिल्म का नाम ‘Fuffad Ji’ है लेकिन खराब परिस्थितियों के चलते उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है। प्रोड्यूसर की ओर से खराब व्यवहार दिखाने पर अलंकृता सहाय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘फिल्म की पूरी टीम अच्छी थी लेकिन प्रोड्यूसर्स में से एक गैर-पेशेवर और अनैतिक था और मैं पंजाब पहली बार नहीं गई थी।

मैंने अब तक कई प्रोड्यूसर्स और लोगों के साथ काम किया है, और सभी के साथ अच्छा अनुभव रहा है। लेकिन ऐसा अनुभव मैंने पहले कभी नहीं लिया था। अलंकृता सहाय का कहना है कि यह सब पेशेवर मतभेदों के साथ शुरू हुआ और फिर एक समय आया जब वह प्रोड्यूसर के साथ काम नहीं कर पा रही थीं, क्योंकि उन्होंने सारी हदें पार कर दी थीं। अलंकृता ने आगे कहा, ‘किसी को भी सीमा पार नहीं करनी चाहिए।

 

अगर आप मेरे बारे में अनुचित टिप्पणी करते हैं तो मैं इसे क्यों बर्दाश्त करूंगी? एक महिला होने के नाते, मेरा स्वाभिमान मेरे लिए सब कुछ है, और मैं इसकी रक्षा करूंगी चाहे कुछ भी हो जाए। अलंकृता सहाय ने आगे कहा, ‘कोई भी मेरे साथ अपने पैसे और पावर का दुरुपयोग नहीं कर सकता और ना ही सीमाएं लांघ सकता है। मेरे लिए यह उत्पीड़न था।’ इसके अलावा अलंकृता सहाय ने फिल्म प्रोड्यूसर को लेकर और.

भी ढेर सारी बातें कही हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म से अलंकृता सहाय पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन इस खराब अनुभव की वजह से उन्हें वह फिल्म छोड़नी पड़ी है। आपको बता दें कि अलंकृता सहाय बॉलीवुड के नए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता विक्की कौशल के साथ फिल्म लव पर स्क्वायर फीट से की थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। अलंकृता सहाय की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

लव पर स्क्वायर फीट साल 2018 में आई थी। इससे पहले उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा अलंकृता सहाय बॉलीवुड फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *