Skip to contentके० एस० टी०,(नई दिल्ली) संवाददाता। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबंधी नए नियमों के अनुपालन को लेकर भारत सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच ट्विटर की वेबसाइट भारत का विरूपित नक्शा दर्शा रही है‚ जिसमें जम्मू–कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश दिखाया गया है।
ट्विटर वेबसाइट पर करियर खंड़ में ‘ट्वीप लाइफ’ शीर्षक के तहत यह स्पष्ट गड़़बड़़ी नजर आती है। यह दूसरा मौका है‚ जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है। इससे पहले उसने लेह को चीन का हिस्सा दर्शाया था। गौरतलब है कि नए सोशल मीडि़या नियमों को.
लेकर डिजिटल क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी का भारत सरकार के साथ टकराव चल रहा है। भारत सरकार ने देश के नए आईटी नियमों की जानबूझ कर अनदेखी और अनुपालन में नाकामी को लेकर उसकी आलोचना की है।