गाजीपुर में सुबह छह बजे से गंगा का जलस्तर स्थिर

के० एस० टी०,गाजीपुर संवाददाता। गंगा का जलस्तर शुक्रवार की सुबह छह बजे से स्थिर हो गया है। इससे पूर्व एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। तीसरे पहर तीन बजे तक गंगा का जलस्तर 54.470 मीटर रिकार्ड किया गया।

गंगा के पानी में ठहराव होने से तटवर्ती इलाकों के लोगो ने राहत की सांस ली है। गंगा का जलस्तर रुक-रुककर बढ़ने के बाद फिलहाल स्थिर है। दो दिन पूर्व गंगा का जलस्तर दो सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था जो गुरुवार को  एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार पर आकर ठहर गया।

 

शुक्रवार को सुबह छह बजे से गंगा का पानी स्थिर हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश नहीं होने से गंगा के बढ़ाव में कमी देखी जा सकती है। केंद्रीय जल आयोग के स्थल प्रभारी हसनैन ने बताया कि सुबह छह बजे से जलस्तर स्थिर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *