सपा ने अपने गढ़ में दोहराया फिर इतिहास

के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव शनिवार को सकुशल हो गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र और समाजवादियों के गढ़ में संगठन ने अपनी प्रतिष्ठा को बरकरार रखा।

पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावी जंग में जीत का दावा करने वाली भाजपा इतिहास नहीं बना सकी। सपा प्रत्याशी विजय यादव ने सत्तारूढ़ दल भाजपा के उम्मीदवार संजय निषाद को 74 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। 84 वार्ड सदस्यों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के.

लिए सपा से पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के पुत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव और भारतीय जनता पार्टी से मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व कार्य समिति सदस्य कन्हैया निषाद के पुत्र संजय निषाद के बीच मुकाबला था। जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव होने के.

बाद सभी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों पर चर्चा शुरू होने लगी। सपा ने विजय यादव तो भाजपा ने संजय निषाद को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया। जबकि बसपा दो बार के चुनाव के बाद इस बार बाहर रही। चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई तो सपा के विजय यादव को 79 और भाजपा के संजय निषाद को.

 

मात्र पांच मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम राजेश कुमार ने विजय यादव को प्रमाण पत्र प्रदान किया। चुनाव प्रेक्षक राम नेवास विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग, एआरओ/ एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *