Skip to contentके० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। तरवाॅ ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत जूवाॅ ऐराकला निवासी यशवन्त सिंह राणा सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता को आजमगढ़ जिले का करणी सेना का जिलाध्यक्ष बनाया गया। मऊ बकवल मोंढ स्थित आदिशक्ति महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जहां मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, जिला संरक्षक प्रभुनाथ सिंह, जिला महामंत्री रितेश सिंह व हरिकेश सिंह, जिला मंत्री त्रिभुवन सिंह, परदहां ब्लाक अध्यक्ष हरिओम सिंह और रानीपुर ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद सिंह आदि माननीयगण के.
उपस्थिति में यशवन्त सिंह राणा जी को आजमगढ़ जिलाध्यक्ष चुना गया और भव्य स्वागत के साथ सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर:- बृजेश कुमार सिंह