छात्रा समेत दो ने लगायी फांसी

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। दक्षिण में एक छात्रा समेत दो लोगों ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। गुजैनी निवासी नीरज पाण्डे़य नैनीताल में ठेकेदारी करते हैं। घर में पत्नी शिखा‚ बेटी मुस्कान (17) व बेटा विराट है।

मुस्कान गोविन्द नगर स्थित एक कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। नीरज ने बताया कि 15 दिन पूर्व वह घर आये थे। सोमवार रात वह खाना खाने के बाद पत्नी व बेटे के साथ छत पर सोने के लिये चले गये। मुस्कान अपने कमरे में पढ़ रही थी। देर रात मां शिखा नीचे आयी तो देखा कि मुस्कान का शव.

कमरे में लगे पंखे से फंदे से लटका हुआ है। वहीं दूसरी ओर बिधनू के नगवां गांव निवासी किसान किशनलाल का 36 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार नशे का लती था। वह मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह अनूप का शव हमीरपुर रोड़ स्थित गोवर्धन पुरवा के पास पेड़ से एक्सी लेटर वायर के सहारे फंदे पर लटका था।

किदवई नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि अनूप दस दिन पूर्व घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *