किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म अश्लील वीडि़यो बनाया

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। साढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में दरिन्दों ने एक नाबालिग पर नशीला स्प्रे छिड़़क कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान दोनों आरोपितों ने नाबालिग का अश्लील वीडि़यो भी बनाया। अश्लील वीडि़यो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित कई महीने तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।

किशोरी के गर्भवती होने पर दोनों ने उसे मेडि़कल स्टोर से दवा लाकर खिला दी‚ जिससे उसका गर्भपात हो गया। हालत बिगड़़ने पर किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घबराये परिजनों ने साढ़ थानाप्रभारी को घटना की जानकारी दी और आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी। किसान ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर थे और घर पर बेटी अकेली थी। इस दौरान गांव के दो युवक घर में घुस गए और बेटी पर नशीला स्प्रे छिड़़ककर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेटी ने शोर मचाया तो उसकी पिटाई की और उसका अश्लील वीडि़यो भी बना लिया।

वीडि़यो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित कई महीने तक बेटी का यौन शोषण करते रहे। इस दौरान बेटी गर्भवती हो गई तो आरोपितों ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी‚ जिससे उसकी तबीयत बिगड़़ गई। बेटी की हालत बिगड़़ती देख जब उसकी मां ने जानकारी ली तो उसने आपबीती सुना दी। बेटी की आपबीती सुनकर घबराये परिजनो ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *