Skip to content◆ पकड़े गए आरोपितों के पास से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद
◆ तरवां थाने की पुलिस ने बीबीपुर पुलिया के समीप से पकड़ा
के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। तरवां थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह बीबीपुर पुलिया के समीप से खाकी पर हमला करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया। तरवां थाने के पुलिसकर्मी सोमवार को ऊचहुवां बाजार में पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे।
आरोप है कि उसी दौरान कुछ ग्रामीण आए और पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए पथराव करने लगे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों पर फायर भी किया। घटना के बाद हमलावरों ने बाजार में स्थित कल्पनाथ राजभर उर्फ बाला की दुकान के सामने रखी कुर्सियां व पंखे भी क्षतिग्रस्त कर दिए।
इस संबंध में तरवां थाने की पुलिस ने पांच नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की। तरवां थाना के सब इंस्पेक्टर संजय कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन आरोपित बाइक से बीबीपुर होते हुए चिरैयाकोट की ओर जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बीबीपुर पुलिया के.
समीप घेराबंदी कर बाइक से जा रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लालमन, सोविद यादव उर्फ गोलू व नंदलाल यादव क्षेत्र के ग्राम बघरा के निवासी हैं।