खराब हुई रोडवेज बस ने बिगाड़ी यातायात की चाल

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। टाटमिल से झकरकटी की ओर जा रही बस अचानक खराब हो गई। जिससे टाटमिल से अफीम कोठी चौराहे तक यातायात फंस गया। ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने क्रेन की मदद से बस किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया। रामादेवी चौराहे से टाटमिल चौराहे होकर शहीद मेजर सलमान खान अंतरराज्यीय झकरकटी बस अड्डे को जा रही रोडवेज बस अचानक खराब हो गई।

जीटी रोड पर बस स्टार्ट न होने से यातायात फंस गया। चालक और कंडक्टर ने बस के यात्रियों को नीचे उतारा और बस अड्डे में इसकी सूचना दी। इस बीच टाटमिल से अफीम कोठी चौराहे के बीच यातायात का दबाव बढ़ गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। बीच सड़क पर बस खड़ी होने से दो और चार पहिया वाहन सवारों ने अगल बगल से गाड़ियां निकालने की कोशिश की तो यातायात और फंस गया।

ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने खराब हुई बस को क्रेन मंगाकर किनारे कराया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। सड़क पर फैली निर्माण सामग्री ने रोकी रफ्तार, गंगा बैराज में इन दिनों जाली लगाने का काम चल रहा है। जिसके लिए निर्माण सामग्री सड़क पर फैली है। जिससे वाहनों के निकलने के लिए रास्ता संकरा हो गया है।

शनिवार देर शाम को यातायात का दबाव बढ़ने पर अटल घाट से तिराहे की बीच दो और चार पहिया वाहनों की कतारें लग गई। जिससे जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने पहले निकलने की होड़ में फंसे आड़े तिरछे वाहनों को निकलावकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *