350 सीटें जीतने को कार्यकर्ता अभी से अपने क्षेत्र में जुटें

के० एस० टी०,लखनऊ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टीजनों से कहा है कि साल 2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका है। इस चुनाव में पार्टी को 350 सीटें जीतनी है। इसके लिए सभी नेता और कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में अभी से दिन–रात जुटना होगा। श्री यादव शुक्रवार को विभिन्न जिलों से यहां आये पार्टीजनों को पार्टी मुख्यालय में सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने पार्टीजनों को सचेत करते हुए कहा भाजपा की चालों से सावधान रहना होगा। भाजपा राग–द्वेष से सरकार चला रही है। विधानसभा चुनाव आने तक भाजपा कई रंग दिखाएगी। यूपी में 350 सीट का लIय प्राप्त करने के लिए रात–दिन काम करना पड़ेगा। सपा अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार का चरित्र जनिवरोधी है। किसान बिल के जरिए भाजपा किसानों का भविष्य खराब कर.

पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। काले कृषि कानून से खेत का मालिकाना अधिकार किसानों के हाथ से निकल जाएगा। श्री यादव ने कहा भाजपा जनता को तात्कालिक लालच में फंसा कर लोकतंत्र की हत्या का इंतजाम कर रही है। आत्मनिर्भर भारत की सरकार में भाजपा के कुछ पूंजीपतियों की दौलत कई गुना बढ़ गई। यह कौन सी अर्थव्यवस्था है जो देश को खोखला कर रही है। भाजपा ने राजनीति की नैतिकता को दूषित किया है।इससे जनता के विभास को ठेस पहुंचती है।

लोकतंत्र के साथ छल होगा तो यह स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों का अपमान है। श्री यादव ने कहा देश में बेकारी की समस्या बढ़ती जा रही है। सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से करोड़ों लोगों का नुकसान हुआ है। भाजपा के पूंजीपति मुनाफे में कैसे पहुंचे‚ इसकी जांच होनी चाहिए। संवैधानिक मूल्यों का संकट गहराता जा रहा है। देश के लिए यह चिन्ताजनक है। ऐसे दौर में समाजवादियों की बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को बचाने में सक्रिय भूमिका का निवर्हन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *