बॉयफ्रेंड संग मुंबई आई थीं यूलिया वंतूर

यूलिया वंतूर को बॉलीवुड में सलमान खान की वजह से खूब जाना जाता है। सलमान खान और उनके अफेयर के किस्से बॉलीवुड में खूब चर्चित रहे हैं। यूलिया भले ही रोमानिया से आईं हो लेकिन दिल से वे भारतीय हो चुकी हैं। उन्हें यहां की सभ्यता खूब सुहाती है और वे अक्सर भारत के रंग में रंगी हुई नजर आती हैं। यूलिया ने कुछ समय पहले सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के लिए गाना भी गाया है।

इस फिल्म में किया था आइटम नंबर
वे सलमान खान के साथ फिल्म ‘ ओ तेरी’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने आइटम नंबर किया था। यह फिल्म सलमान की बहन अलवीरा और उनके पति ने बनाई है। यूलिया ने एक समय बॉलीवुड में खूब ऑडीशन भी दिए। वे आज अपना 41वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें। 

 

गीत ‘सिटीमार’ के लिए किया अभ्यास
यूलिया वंतूर का जन्म 24 जुलाई 1980 को रोमानिया में हुआ था। वे मॉडल, एक्टर होने के साथ ही सिंगर भी हैं। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में उनके द्वारा गाए गीत ‘सिटीमार’ को दर्शकों ने पिछले दिनों पसंद भी किया था। यूलिया ने इस गीत के लिए खूब अभ्यास किया था। 

 

खूब चले थे शादी के चर्चे
एक समय ऐसा भी था, जब बॉलीवुड में खूब अफवाहें उड़ी थी कि यूलिया और सलमान ने शादी कर ली है लेकिन दोनों ने ही इस बात से इनकार कर दिया। हालांकि दोनों के पिछले 11 सालों में कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया है। सलमान जब पहली बार यूलिया से मिले थे, तभी वे उन्हें खूब अच्छी लगी थीं। 

बॉयफ्रेंड संग आई थीं यूलिया
यूलिया एक अच्छी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, यही देखते हुए सलमान ने उनसे बॉलीवुड में एंट्री करवाने के लिए कहा था। जिसके बाद वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई आ गई थीं। उनके बॉयफ्रेंड का नाम मारियस था, जिससे कि उनका थोड़ी ही दिन में ब्रेकअप हो गया था और वे वापिस अपने घर के लिए लौट गई थीं। 

सलमान के फार्म हाउस में बिताया लॉक डाउन 
यूलिया के सलमान खान के परिवार से भी अच्छे संबंध हैं। कई बार उन्हें परिवार के साथ और सलमान के घर जाते हुए भी देखा गया है। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान यूलिया सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही रह रही थीं। दोनों की साथ में मस्ती करते हुए भी तस्वीरें सामने आई थीं। 

 

शादी पर यूलिया ने कही ये बात
एक पुराने इंटरव्यू में सलमान से शादी के सवाल पर यूलिया बोली थीं कि उनसे यह सवाल बार-बार पूछा जाता है जो कि बेकार है। उनका कहना है कि दो लोगों का साथ में समय बिताना जरूरी है, खुश रहना जरूरी है, पेपर्स पर शादी का ठप्पा लगाना नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *