रामगढ़िया सभा ने स्वतंत्र दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। रामगढ़िया सभा (रजि) के प्रधान गोपाल सिंह कलसी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रामगढ़ीया बिरादरी के प्रमुख स्थान महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया हाल 112/211 आर्य नगर में रामगढ़िया सभा द्वारा 15 अगस्त 2021 को देश की 75 वीं वर्षगांठ देश का ऐतिहासिक पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

इस ऐतहासिक पर्व में सभा के प्रधान स० गोपाल सिंह कलसी (एडवोकेट), पैटरन साहिबान, बाबा मोहन सिंह झास, स० एच० पी० सिंह मठारू के साथ ही श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड़ के प्रधान स० हरविन्दर सिंह लार्ड गुरु सेवक जत्ये के प्रमुख स० मनजीत सिंह सागरी जी तथा कानपुर के प्रमुख जत्थे बंदियों के प्रधान जनरल सेक्रेटरी एवं शहर की.

अन्य गणमान्य हस्तियां उपस्थित हुयी। इसके साथ ही सभा के मीत प्रधान स० गुरशरन सिंह ठेठी सभा के कैशियर स० गुरमीत सिंह अजीमल बिल्डिंग इंचार्ज स० जतिन्दर सिंह संधू (जैसको), लंगर इंचार्ज स० जसमिन्दर सिंह झास, सभा के सीनियर मैम्बर्स स० सुरिन्दर सिंह उबी, स० गुरबक्श सिंह बमराह, स० महिन्दर सिंह सियान,

स० निरंजन सिंह सपरिवार उपस्थित हुये। राष्ट्रीय तिरंगा झंडा को सम्मान देने के साथ-साथ रामगढ़िया सभा के प्रधान गोपाल स० सिंह कलसी, मीत प्रधान स० गुरमीत सिंह ठेठी, स० विक्की छाबरा, स० महेन्द्र सिंह सैयांन, स० प्रधान गुरु सिंह रूमा ने देश के इस ऐतिहासिक पर्व के बारे में बताया तथा देश के शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।

इसके अलावा इस वर्ष हाई स्कूल तथा इण्टर मीडिएट एवं उच्च शिक्षा की परीक्षाओं में अव्वल आये बच्चों को सम्मानित किया गया एवं शुभ कामनाये दी गयी और मंच का संचालन जनरल सेक्रेटरी स० रिशपाल सिंह सग्गू ने किया अन्त में पैटरन साहिब स० एच० पी० सिंह मठारू द्वारा राष्ट्र के नाम राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुये इस आयोजन का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *