बादलों के डेरा पर सुस्त पड़ गई है मानसून की चाल

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। आसमान में बदलों का डेरा तो बना हुआ है लेकिन बारिश के आसार फिलहाल कम ही नजर आ रहे हैं। यूपी में मानसून की चाल एक बार फिर से सुस्त हो गई है, जिससे तापमान में इजाफा होने के साथ उमस भी बढ़ेगी। बादलों की टर्फ लाइन हिमालय की ओर बनी हुई है, जिससे वहां पर बारिश के आसार बन गए हैं।

मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर चक्रवाती हवा का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जहां पर तेज हवा संग बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन इसके बाद गर्मी और उमस का स्तर बढ़ना तय है। कानपुर शहर में सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए थे और कुछ देर की बूंदाबांदी से मौसम साफ हो गया था। लेकिन, कुछ देर राहत देने के.

बाद अचानक उमस बढ़ गई और लोग पसीने से तरबतर रहे। यही हाल मंगलवार का भी बना हुआ है, यहां आसामन में बादल तो छाए हैं लेकिन बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी ने गर्मी बढ़ाने की आशंका जताई है। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि.

मानसून ट्रफ बीकानेर, आगरा, सुल्तानपुर, पटना, बालुरघाट से होते हुए नागालैंड की ओर जा रही है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा मध्य प्रदेश और विदर्भ के पश्चिमी भागों में तेलंगाना तक फैली हुई है। चक्रवाती हवा का क्षेत्र पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा,

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं। गुजरात और दिल्ली छिटपुट बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंट के दौरान, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु की पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर पूर्व भारत, पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप,

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण और पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *