सड़़क हादसों में बच्चे समेत दो की मौत‚ दस घायल

बर्रा–चकेरी हाईवे तथा सीओड़ी पुल पर हुए हादसे‚ घायल अस्पताल में भर्ती


के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। अलग–अलग थानाक्षेत्र में हुये सड़़क हादसों में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गयी‚ जबकि दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज घायलों को उपचार के लिये हैलट में भर्ती कराया है। सचेंड़ी के संभलपुर टिकरा निवासी रूप सिंह गुरुवार को अपने दस वर्षीय बेटे तूफान.

सिंह के साथ महाराजपुर स्थित ससुराल गये थे। शाम को वह लोग बाइक से घर लौट रहे थे‚ तभी बर्रा व चकेरी के बीच हाईवे पर एक तेज रफ्तार लोड़र ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तूफान की मौके पर ही मौत हो गयी‚ जबकि रूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं श्याम नगर निवासी दिलीप कुमार रेलवे में लिपिक थे। परिजनों ने बताया कि.

शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह स्टेशन जा रहे थे‚अभी वह सीओड़ी पुल पर पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार लोड़र ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक से उछल कर सड़़क पर जा गिरे। सिर पर आई गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गयी। बिधनू के रमईपुर चौराहे पर शुक्रवार को सवारियों से भरी टेम्पो व ट्रैक्टर में आमने सामने भिंड़त हो गयी।

हादसे में टेम्पो सवार खुशी‚काजल‚ इकबाल‚रामप्यारी‚गुड्ड़ी‚ खुशी देवी समेत नौ लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये हैलट में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *