राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विवि बनाना भाजपा का ढ़ोग, अखिलेश

के० एस० टी०,लखनऊ संवाददाता। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विवि बनाने को भाजपा का ढ़ोग करार दिया है। उन्होंने कहा कि राजा श्री सिंह ने हमेशा सांप्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति का विरोध किया। अखिलेश यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के.

नाम पर राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किए जाने के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछने पर कहा‚ ‘राजा महेंद्र प्रताप ने हमेशा सांप्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति का विरोध किया और उन्होंने चुनाव में भाजपा के पुरोधा नेताओं की जमानत जब्त करा दी। सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के.

विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर नया विवि बनाना भाजपाई ढ़ोग है‚ जबकि उनके बनाए गुरुकुल विवि वृंदावन को फर्जी विवि घोषित कर भाजपा सरकार ने उनका अपमान किया है। अखिलेश का इशारा 1957 में हुए लोक सभा चुनाव की तरफ था जिसमें मथुरा सीट से राजा महेंद्र प्रताप ने.

अपने प्रतिद्वंदी जनसंघ के प्रत्याशी अटल बिहारी वाजपेयी को हराया था। उस चुनाव में वाजपेयी चौथे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *