गायब भाई महाराष्ट्र में मिला, बहन पहुंची

के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बछवल निवासी गोरख सिंह (50) पिछले सात वर्ष से गायब थे। वह अपने बहनोई महेंद्र सिंह निवासी रायपुर काजीमली थाना क्षेत्र मेंहनगर के यहां 13 वर्ष की उम्र से रहते थे। अचानक वह गायब हो गए। काफी खोजबीन के बाद बहन-बहनोई शांत हो गए। गायब गोरख सिंह इकलौते भाई थे.

इसलिए बहन की बेचैनी बनी हुई थी। शुक्रवार मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल पर सुल्तानपुर जनपद निवासी दिव्यांशु त्रिपाठी से जब गोरख ने भोजन के लिए पैसे मांगे तो बात खुलती गई। पूछताछ में गोरख ने खुद का पता बताया तो दिव्यांशु ने उसके परिवार की तलाश शुरू कर दी। सूचना गोरख के बहनोई के घर तक पहुंची तो.

वीडियो कालिग से पहचान कराई। भाई को देख बहन रामा सिंह रोने लगीं और शनिवार को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गईं। रविवार को महाराष्ट्र पहुंचीं बहन अपनी बिटिया वीनू सिंह व दामाद यशवंत सिंह के साथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर भाई गोरख को साथ ले गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *