कानपुर नगर निगम सदन में पेश होगा 14.43 अरब का बजट

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। नगर निगम सदन में चालू वित्तीय वर्ष का पुनरीक्षित बजट 14.43 करोड़ रुपये का रखा जा रहा है। मूल बजट के सापेक्ष विकास कार्यों में खर्च बढ़ाया है। गंगा घाटों की सफाई, सड़क व मलिन बस्ती के विकास, घर-घर से कूड़ा उठाने के मद में धनराशि रखी गई है। साथ ही लेदर क्रोमियम निस्तारण में साढ़े पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त रखे हैं। नगर निगम सदन 20 दिसंबर को आमंत्रित किया गया है। इसमें विकास का पुनरीक्षित बजट समेत चार प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। कई टेबल प्रस्ताव भी रखे जाएंगे।

पुनरीक्षित बजट का हाल (आय पक्ष)-: मद मूल बजट पुनरीक्षित बजट, विकास शुल्क 1 करोड़ 3 करोड़, नामांतरण शुक्ल 6 करोड़ 8 करोड़, शुल्क पार्किंग 90 लाख 1.75 करोड़, बैंक ब्याज 1.20 करोड़ 5 करोड़

व्यय पक्ष-: पीएम स्वनिधि योजना 00 30 लाख, गंगा घाटों की सफाई 00 1.50 करोड़, सड़क मरम्मत 8 करोड़ 15 करोड़, मलिन बस्ती 01 करोड़ 3.90 करोड़, कूड़ा निस्तारण 35 लाख 01 करोड़, लेदर क्रोमियम निस्तारण 50 लाख 6 करोड़

यह भी रखे जाएंगे प्रस्ताव-:
नई विज्ञापन नियमावली को कार्यकारिणी के बाद अब सदन की स्वीकृति के लिए रखा जाएगा ताकि नए वित्तीय वर्ष से लागू की जा सके।

शहीद मेजर सलमान के स्वजन को महाबलीपुरम योजना में आधे दामों पर भूखंड दिलाने का प्रस्ताव

अस्पतालों व प्राइवेट क्लीनिकों के बढ़ी दरों को कम करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। कार्यकारिणी ने स्वीकृति दे दी है। सदन की स्वीकृति के बाद लागू कर दिया जाएगा।

गुलामी की याद दिलाने वाली सड़कों के नाम बदले जाएंगे-: अमृत महोत्सव के तहत गुलामी की याद दिलाने वाली सड़कों के नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जा रहा है। महापौर प्रमिला पांडेय ने पहले ही कार्यकारिणी में 121 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम की सड़कों का नामकरण करने का प्रस्ताव पास किया है। अंग्रेजों के नाम पर दर्ज सड़कों के नाम बदले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *