ठंड से हर कोई परेशान, झलक दिखाकर चले गये भगवान सुबह से लोग कांपते रहे
02 Jan
के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता।नए साल पर भी सुबह से लोग कांपते रहे, लेकिन राहत देने के लिए भगवान भास्कर नहीं आए। आए भी तो दोपहर तीन बजे के बाद, लेकिन धूप में तनिक भी गर्मी नहीं थी। एक ओर नए साल का उत्साह और दूसरी ओर कंपकपी ने लोगों को परेशान किया। बच्चों पर तो मौसम का असर नहीं दिख रहा था, लेकिन बुजुर्ग कांप रहे थे। नहाना जरूरी था सो पानी गर्म करना पड़ा।
कई क्षेत्रों में सुबह बिजली कटने से रसोई गैस का सहारा लेना पड़ा। आसमान में बादल छाए और इस दौैरान पछुआ हवा ठंड में तड़का लगाती रही।तीन से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम से चली हवा से कंपकपी बढ़ गई।शहर से बाहर दोपहिया वाहनों से यात्रा करने की हिम्मत नहीं पड़ रही थी। शहर के अंदर का भी वही हाल था और शाम होने के साथ लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा था।
एक दिन पहले तक अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा तो शनिवार को अधिकतम 21 और न्यूनतम 9 पर पहुंच गया। दिसंबर महीने में शुरू से मौसम सामान्य देख हर किसी ने राहत महसूस की। लगा कि अबकी ठंड इससे ज्यादा नहीं पड़ेगी, लेकिन मंगलवार की शाम बारिश के बाद से समस्या बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए रहने से कपड़ा सुखाना मुश्किल हो गया है।
निजी प्रतिष्ठानों में काम करने वालों के सामने समस्या यह कि समय को लेकर मालिक समझौता करने को तैयार नहीं हैं।