Skip to contentके० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। जिले के चार ब्लाकों लालगंज, तरवां, महराजगंज और रानी की सराय ब्लाकों में बुधवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 8804 लोग लाभान्वित हुए। 155 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
तरवां-: तरवां ब्लाक परिसर में लगे स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में बाल विकास परियोजना, युवा कल्याण, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग स्टाल लगाया था। मुख्य अतिथि ने बाल विकास परियोजना के स्टाल पर पहुंचकर गर्भवती नीलम की गोद भराई में सामान भेंट कर किया। छह माह के कृष्णा को मीठा खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उसके बाद बारी-बारी से सभी विभागों के स्टाल का अवलोकन किया।
अंत में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मेले के आयोजन से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज एसएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंद्र नारायण तिवारी, परियोजना अधिकारी आरएन सिंह, पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके चौधरी, एके सिंह आदि उपस्थित रहे
लालगंज-: श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज परिसर में ब्लाक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिधि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह व सीएमओ इंद्रनारायण तिवारी ने फीता काटकर किया। मेले में मरीजों का पंजीकरण, दवा वितरण, आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाया गया।
बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से पोषण स्टाल लगाकर बालिकाओं की लंबाई की माप व वजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, डाक्टर एसके सिंह, बीडीओ राजन राय, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, पर्यवेक्षक ज्ञानेंद्र राय, अभिनव सिह थे।
महराजगंज-: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज परिसर में बुधवार को ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने फीता काटकर किया। मेले में आयुष विभाग के साथ शिक्षा, महिला एवं बाल विकास आदि विभागों की ओर से स्टाल लगाया गया था। मेले में कुल 2459 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। संचालन चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रवीण चौधरी ने किया।