बड़ी ईदगाह में एक बार ही अदा की जाएगी नमाज

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। ईद के दिन बड़ी ईद गाह बेनाझाबर में नमाज के दौरान सी0सी0टी0वी0 कैमरों से निगरानी की जाएगी। इसके साथ की नमाज के समय हर गति विधि पर नजर रखने के लिए ईदगाह परिसर में 120 वालेंटियर्स तैनात रहेंगे। नमाजियों को धूप से बचाव के लिए ईदगाह में पंडाल लगाए गए हैं। नमाजियों के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई है। ईदगाह में नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। ईदगाह प्रबंधन ने कहा है कि.

यहां एक बार ही ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईद मंगलवार को मनाई जाएगी। ईद को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साफ सफाई के साथ ही नमाजियों के बैठने तथा उनको धूप से बचाने की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। बड़ी ईदगाह कमेटी ने ईदगाह परिसर में 30 सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाए हैं। नमाज के दौरान इनसे पूरे ईदगाह परिसर पर नजर रखी जाएगी। बड़ी ईदगाह के मुतवल्ली आयाज आलम ने बताया कि नमाजियों के पानी के 600 वाटर कूलर तथा 20 ड्रम रहेंगे।

वजू के लिए अलग से पानी की व्यवस्था रहेगी। नमाज के दौरान नमाजियों के धूप से बचाने के लिए ईद गाह परिसर में पंडाल लगाए गए हैं। ईदगाह में एक ही बार नमाज होगी, नमाज की इमामत मौलाना शकील करेंगे। वहीं चांदमारी, मसवानपुर, बगाही सहित अन्य ईदगाहों में भी सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

इस समय होगी ईदगाहों में नमाज-: ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज का समय निर्धारित कर दिया गया है। बड़ी ईदगाह में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। ईदगाह बगाही में सुबह 8.30 बजे, ईदगाह मसवानपुर में सुबह 9 बजे, ईदगाह चांदमारी में सुबह 8.15 बजे, ईदगाह जाजमऊ में सुबह 8 बजे, ईदगाह बगाही बाबूपुरवा में सुबह 8.30 बजे, ईदगाह गद्दियाना में सुबह 8.30 बजे, ईदगाह उसमानपुर जूही में सुबह 8 बजे, ईदगाह मछरिया में सुबह 8 बजे, ईदगाह नवाबगंज में सुबह 8.30 बजे, छोटी ईदगाह नई सडक पर सुबह 6बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

शिया मस्जिदों में ईद की नमाज का समय-: जामा मस्जिद मकबरा ग्वालटोली में सुबह 8 बजे तथा 11 बजे, मस्जिद अहले बैत बेकनगंज में सुबह 8 बजे, मस्जिद कुरसवां पटकापुर में सुबह 8 बजे व 11 बजे, मस्जिद सूटरगंज में सुबह 9 बजे, मकतबा इमामिया जूही सफेद कालोनी में सुबह 8.30 बजे, मस्जिद मीर जाफर पटकापुर में सुबह 9 बजे, मस्जिद फूलवाली गली में सुबह 9 बजे, मस्जिद विकटोरिया मिल में सुबह 9 बजे, मस्जिद कर्बला आजम अली खां कर्नलगंज में सुबह 10 बजे, मस्जिद नवाब दूल्हा पटकापुर में सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *