दिल्ली के नरेला स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी

के० एस० टी०,नई दिल्ली संवाददाता। उत्तरी दिल्ली के नरेला में शनिवार रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह आग एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है। घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। जहां लगातार आग बुझाने का काम जारी है। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक किसी के भी व्यक्ति के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं दी गई है। साथ ही घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

 

 

 

 

 

 

 

औद्योगिक क्षेत्र की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी है आग-: दमकल अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात को नौ बजकर दस मिनट पर नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो प्लास्टिक के दाने बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगी हुई थी। इस वजह से और गाड़ियां बुला ली गई। शनिवार रात को करीब 11 बजे तक दमकल विभाग की 23 गाड़ियां मौके पर भेजी जा चुकी हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही थी। खबर में अपडेट लगातार जारी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

मुंडका अग्निकांड में अब तक 27 लोगों की मौत-: दिल्ली के ही मुंडका इलाके में शुक्रवार को एक इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं। मुंडका में हुए अग्निकांड में 27 लोग मारे गए थे। वहीं करीब 12 लोग घायल हुए थे। मुंडका में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर देश राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया था। हादसे में मारे गए 27 लोगों में से सात लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं करीब 29 लोग लापता बताए जा रहें हैं, इनमें 24 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *