पार्क जाएं या स्कूल अब महिलाओं के लिए बनेंगे पिक शौचालय

के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। पार्क में टहलने का शौक रखने वाली महिलाएं हों और कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए सुखद खबर है। अब जरूरत पड़ने पर उन्हें असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।उनके लिए अलग से पिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले संयुक्त शौचालय के कारण उन्हें समस्या का सामना करना पड़ता था। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद आजमगढ़ को दो शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है।

इसमें पांच सीटर शौचालय कुंवर सिंह उद्यान में तो छह सीटर शौचालय का निर्माण राजकीय कन्या इंटर कालेज में कराया जाना है। कुंवर सिंह उद्यान में बनने वाले शौचालय पर पांच तो जीजीआइसी में बनने वाले शौचालय पर लगभग छह लाख रुपये की लागत आएगी। खर्च होने वाली धनराशि में 50 फीसद केंद्र, 30 फीसद स्टेट और 20 फीसद नगर पालिका प्रशासन को देना होगा।केंद्र और राज्य के हिस्से की धनराशि नगर पालिका के खाते में आ चुकी है।

नगर पालिका को अपने हिस्से के धन की व्यवस्था करनी है।इसके निर्माण की जिम्मेदारी किसी अन्य संस्था को नहीं दी जाएगी, बल्कि खुद नगर पालिका निर्माण कराएगी। दोनों स्थानों पर रखरखाव एवं सफाई के लिए अपने कर्मचारी की नियुक्ति करेगी। कुंवर सिंह उद्यान में टहलने व योगाभ्यास के लिए सुबह छह बजे काफी संख्या में पुरुष व महिलाएं आती हैं। उद्यान के एक कोने में शौचालय तो बना है, लेकिन संयुक्त होने के कारण महिलाओं को समस्या का सामना करना पड़ता है।

महिलाओं के लिए अलग शौचालय का निर्माण उद्यान के उस हिस्से में कराया जाएगा, जिधर टहलने के लिए ट्रैक नहीं बना है। इसी तरह से राजकीय कन्या इंटर कालेज में भी अलग से शौचालय की व्यवस्था न होने से छात्राओं को समस्या होती थी, जो पिक शौचालय के निर्माण के बाद नहीं होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

वर्जन:- ”स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनने वाले पिक शौचालय के लिए केंद्र व राज्य ने अपने हिस्से का धन जारी कर दिया है। भूमि चिह्नित कर लिया गया है।जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा”

– मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *