Skip to contentके० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को पुलिस हांफती नजर आई। युवाओं को एकत्रित होने से रोकने के लिए दौड लगाने वाले मैदान पर जुटने नहीं दिया गया। दौड़ लगाने वालों पर पैनी नजर रही। युवा भी सकते में दिखे। अग्निपथ स्कीम पर पूरे देश मे विरोध प्रदर्शन होने से.
स्थानीय प्रशासन सकते में है। क्षेत्र के ऊंची गोदाम के आस पास के युवा बडैला ताल मैदान पर भर्ती तैयारी करते हैं। इसी बीच पुलिस को युवाओं के एकत्रित होने की मोबाइल पर वायरल मैसेज की भनक लग गयी। शुक्रवार को शाम को जहा मैदान पर दौड लगाने के लिए आये युवाओं को वापस घरों को पुलिस ने भेज दिया था।
वहीं शनिवार की भोर में ही पुलिस ऊंची गोदाम से लेकर बडैला मैदान तक भ्रमण करने लगी। शनिवार को भी युवा दौड़ के लिए नहींं जुटे। देर शाम तक पुलिस युवाओं की टोह लेने मे हांफती रही। सेठवल कालेज मैदान पर दौड लगाने वाले युवाओं के भी नाम पता करती रही। इससे युवा सकते में दिखे।