आजमगढ़ में बाल विवाह को पुलिस ने रोका

के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक की हो रही शादी को पुलिस ने शनिवार को रोकवा दिया। बर व बधू को लेकर पुलिस अपने साथ चली गई। बाल विवाह की सूचना पर सिंहपुर चौकी प्रभारी सुभाष चंद तिवारी लड़की पक्ष के घर पहुंचे। जहां पर शादी तैयारी चल रही थी। घर पर पुलिस के पहुंचन पर परिजनो को होश उड़ गए। पुलिस ने लड़की के पिता को बुलाया।

बात करने पर लड़की को बुलाया। लड़की के नाबालिग होने पर पुलिस व महिला पुलिस उसे लेकर अपने साथ चली गई। इसके बाद पुलिस की दसरी टीम लड़का पक्ष के घर पहुंची। हल्दी की रश्म चल रही थी। पुलिस ने पूछताछ की। लड़के की उम्र 15 साल होने पर पुलिस लड़के को अपने साथ लेकर चली गई। चौकी प्रभारी सुभाष तिवारी ने बताया कि दोनों को महिला पुलिस, पुलिस ने अभिरक्षा में.

लेकर चाइल्ड वेलफेयर के लिए ले कर चली गई। दोनो नाबालिग थे। शादी की सूचना पर बाल विवाह को रेका गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *