Skip to contentके. एस. टी, कानपुर संवाददाता। दो दिन पहले हुयी बारिश का प्रभाव खत्म हो गया है। पुरवइया हवायें वातावरण को तेजी से शुष्क कर रही हैं। शनिवार दोपहर घरों में बैठे लोग गर्मी का अहसास करने लगे। वहीं न्यूनतम तापमान के चढ़ने से अब रात का भी तापमान बढ़ने लगा है।
अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम 25.8 डि़ग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा गतिमान होने से रात में खुले में सोने वालों के लिये समस्या नहीं है। न्यूनतम तापमान बढ़ने से गुजरी रात का तापमान सामान्य से 0.4 डि़ग्री सेल्सियस अधिक हो गया।
जिससे जनमानस को और गर्मी का अहसास हुआ। दो दिनों चल रही तेज हवायें शनिवार को गतिमान बनी रही और 7.3 किलो मीटर की गति से चलीं। पुरवइया हवा शुष्क होती हैं और ये वातावरण को भी शुष्क कर रही हैं।
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 12 मई के आसपास बादल रहेंगे और स्थानीय स्तर पर बारिश को भी अंजाम दे सकती हैं।