सावन में ग्रहों का उत्तम योग कई राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ
14 Jul
के० एस० टी०,नई दिल्ली संवाददाता।भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने एवं आशीर्वाद प्राप्ति के लिए सर्वोत्तम माह के रूप में श्रावण माह को जाना जाता है। इस वर्ष श्रावण मास 14 जुलाई 2022 दिन गुरुवार को आरंभ होगा। श्रावण मास का आरंभ बृहस्पतिवार को आरंभ हो रहा है। प्रथम पक्ष में तीन गुरुवार एवं द्वितीय पक्ष में तीन शुक्रवार होने के कारण यह श्रावण मास परम शुभ कारक होगा ।
वैसे तो श्रावण शुक्ल कृष्ण पक्ष प्रतिपदा का आरंभ 13 जुलाई 2022 दिन बुधवार को रात में 12:06 के बाद से आरंभ हो जाएगा परंतु उदय कालिक की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो बृहस्पतिवार को ही सूर्योदय के साथ ही श्रावण मास का आरंभ होगा। पूरे श्रावण मास में श्रद्धालु जन भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं, पूजन करते हैं, दुग्धाभिषेक करते है, रुद्राभिषेक करते हैं, पार्थिव शिवलिंग की पूजन करते हैं।
श्रावण मास में केवल जलाभिषेक का भी विशेष महत्त्व है। पूरे श्रावण मास में बेलपत्र धतूरा भांग अर्पित करने से देवाधिदेव महादेव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्रावण मास के आरंभ में ग्रहों की स्थिति के आधार पर मेष से लेकर मीन लग्न के जातकों पर पड़ने वाले प्रभाव को जानेंगे…
मेष:-मनोबल में वृद्धि। पराक्रम में वृद्धि। कलात्मकता में वृद्धि। परिश्रम में वृद्धि के साथ-साथ क्रोध में भी वृद्धि की स्थिति बनी रहेगी। अचानक यात्रा खर्च या स्वस्थ के कारण खर्च में वृद्धि हो सकता है।
वृष:-धन संबंधी कार्यों में प्रगति। परिवार में नया कार्य। यात्रा या अन्य खर्च में वृद्धि। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। सम्मान एवं पराक्रम में वृद्धि। आय के संसाधनों में प्रगति के साथ ही संतान पक्ष वृद्धि।
मिथुन:- मनोबल में वृद्धि। सम्मान में वृद्धि। राजकीय पद प्रतिष्ठा में वृद्धि। दांपत्य जीवन में प्रगति की स्थिति गृह और वाहन सुख में वृद्धि की स्थिति के साथ-साथ अचानक धनागम के संयोग बनेंगे।
कर्क:-सम्मान में वृद्धि। परिश्रम में वृद्धि ।खर्च में वृद्धि। दांपत्य जीवन में सकारात्मकता के साथ खर्च में वृद्धि। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। पराक्रम एवं सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि का संयोग बनेगा।
सिंह:-आय के साधनों में वृद्धि। धन में वृद्धि। संतान पक्ष से शुभ समाचार के साथ साथ थोड़ी सी चिंता होगी। पेट एवं पेशाब की समस्या । भाग्य का साथ प्राप्त होगा ।पुराने रोगों से मुक्ति एवं शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगा।
कन्या:-अध्ययन अध्यापन में प्रगति। संतान पक्ष से शुभ समाचार। आय के साधनों में थोड़ा सा अवरोध। सम्मान में वृद्धि। परिश्रम में वृद्धि। सुख के संसाधनों में वृद्धि के साथ-साथ पेट की समस्या एवं वाणी में तीव्रता भी हो होगी।
तुला:- गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि। भाग्य का साथ प्राप्त होगा। आंतरिक रोग एवं शत्रु के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न होगा। दांपत्य जीवन में थोड़े से तनाव के साथ प्रगति की स्थिति। दैनिक आय में सामान्य तनाव के साथ प्रगति।
वृश्चिक:-पराक्रम एवं सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा तनाव। यात्रा खर्च में वृद्धि ।आय के साधनों में वृद्धि। व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि। पेट एवं पेशाब संबंधी समस्या के कारण मन अप्रसन्न रह सकता है।
धनु:-वाणी में तीव्रता हो सकती है। धनागम के साधनों में वृद्धि। परिवार में नया कार्य होगा। सम्मान में वृद्धि की स्थिति उत्पन्न होगा। दांपत्य जीवन में तनाव के साथ प्रगति। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी समय अनुकूल पद बना रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
मकर:- मनोबल में वृद्धि। सम्मान में वृद्धि। आंतरिक डर का वातावरण उत्पन्न हो सकता। क्रोध में अचानक तीव्रता। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि। संतान पक्ष से थोड़ी चिंता या भय की स्थिति। परिश्रम में वृद्धि। सीने की तकलीफ को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
कुम्भ:- यात्रा का संयोग बनेगा। नए व्यापारिक संबंध स्थापित हो सकते हैं परंतु थोड़ा सा सतर्कता बरतें। यात्रा खर्च में वृद्धि। आय के साथ-साथ व्यय में भी अधिकता। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में भी शुभता एवं पराक्रम में वृद्धि की स्थिति उत्पन्न होगा।
मीन :-मनोबल में वृद्धि। मानसिक चिंता में वृद्धि । वाणी की तीव्रता में वृद्धि। धन में वृद्धि । सुख के संसाधनों में वृद्धि। माता-पिता के सुखों में वृद्धि। आय के संसाधनों में सकारात्मक परिवर्तन। पराक्रम में वृद्धि। भाग्य का साथ इस अवधि में प्राप्त होगा।