कानपुर में अभी पांच दिन और झमाझम होगी वर्षा

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। सावन के अंतिम दिनों में एक बार फिर मानसून की वर्षा में तेजी आई है। हवा की दिशा भी बदल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 52 मिलीमीटर वर्षा हुई है। गुरुवार को भी दिन में रुक-रुककर वर्षा हुई। अगले पांच दिन तक हल्के बादल छाए रहने के कारण गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा0 एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की दिशा पहले उत्तर पश्चिम थी, जो अब उत्तर पूर्वी हो गई है। इसी के साथ मानसून की अक्षीय (ट्रफ) रेखा श्रीगंगा नगर, हिसार, अलीगढ़, हरदोई, वाराणसी,

जमशेदपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे और नम हवाएं चलती रहेंगी, लेकिन बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा में कमी आने की उम्मीद है। मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण मानसून की रेखा भी मामूली रूप से बदल सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मौसम का इनपुट-: अधिकतम तापमान – 33.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान – 25.0 डिग्री सेल्सियस, सूर्योदय – 5.36 बजे, सूर्यास्त – 6.53 बजे।

मौसम का हाल-: आकाश में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। तापमान में भी मामूली उतार चढ़ाव हो सकता है।

कल व परसों का मौसम-: (डिग्री सेल्सियस में)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *