एक्टिंग ही नहीं डांस में माहिर हैं देवोलीना

छोटे पर्दे पर की मशहूर अदाकारा देवोलीना भट्टाचार्य आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें घर-घर में पहचाना जाता है। वह हर साल 22 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। साल 1985 में असम में जन्मी देवोलीना इस साल अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म असम में एक बंगाली हिन्दू परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा उन्होंने वहीं से हासिल की और बाद में आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली चली आईं। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

डीआईडी से की शुरुआत-: यह बात बहुत कम लोगों को ही पता होगी कि देवोलीना एक्टिंग के साथ डांस भी बहुत अच्छा कर लेती हैं। भरतनाट्यम में उन्होंने खास ट्रेनिंग ली हुई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से की थी। इस शो के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्हें टीवी धारावाहिकों के ऑफर मिलने लगे जिसकी वजह से देवोलीना ने अपने करियर को डांस से एक्टिंग की तरफ मोड़ दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस टीवी शो से हुई लोकप्रिय-: साल 2011 में उन्होंने ‘संवारे सबके सपने प्रीतो’ में काम किया। लेकिन उन्हें असली पहचान साल 2012 में आए सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ से मिली। इस शो में गोपी बहू के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है। बहुत कम समय में ही अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बिग बॉस में आ चुकी हैं नजर-: देवोलीना को अगर टैलेंट का खजाना कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। डांसिग के साथ वह पढ़ाई में भी हमेशा आगे रही हैं। उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। एक्टिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने बतौर फैशन डिजाइनर भी काम किया है। आम लोगों के बीच लोकप्रियता के वजह से उन्हेंं साल 2013 में बिग बॉस में भी हिस्सा लेने का मौका मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *