Skip to contentके० एस० टी०,हरियाणा संवाददाता। हरियाणा के रेवाड़ी जिले से पिता और बच्चे के रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक हैवान पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चे बच्चों को हवस का शिकार बनाया। पीड़ित बच्चों ने जब मां को पिता के करतूतों के बारे में बताया तो उसके होश उड़ गए। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बच्चों ने मां को बताई आपबीती-: जानकारी के अनुसार, मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला अपने पति, 12 वर्षीय बेटी व 11 वर्षीय बेटे के साथ औद्योगिक कस्बा में रहती है और एक पार्लर पर काम करती है। महिला का पति यहीं एक फैक्ट्री में काम करता है। महिला के अनुसार उनके जेठ की बेटी भी यहीं पर उनके साथ रह रही है। बुधवार की शाम को महिला काम से वापस घर पर लौटी तो तीनों बच्चे वहीं थे। जेठ की बेटी ने बताया कि उनकी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। बच्चों को उदास देखकर कारण पूछा तो सकते में आ गई।
बेटी और बेटा के साथ दरिंदगी-: बच्चों ने बताया कि हैवान पिता ने पहले अपनी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अगले दिन उसने अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ भी गलत कृत्य किया। बच्चों की बात सुनकर उनकी मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई। महिला ने अपने पति के विरुद्ध बावल थाना में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपित पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पिता के खिलाफ मामला दर्ज-: महिला के अनुसार उसके पति ने पांच सितंबर को उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद छह सितंबर को बेटे के साथ भी गलत काम किया। महिला ने मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता के विरुद्ध दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौनाचार व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।