कानपुर नगर निगम चुनाव में 1755 बूथों पर मतदान करेंगे 22 लाख मतदाता

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। निकाय चुनाव के लिए केंद्र और बूथ की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। इसमें बूथों की संख्या बढ़ाई गई है। राजनीतिक दलों से बूथ को लेकर आप त्तियां मांगी गई हैं। सब कुछ ठीक रहा तो निकाय चुनाव में 1755 बूथों पर करीब 22 लाख मतदाता मतदान करेंगे। इससे पहले निकाय चुनाव में बूथों की संख्या 1736 थी।

शनिवार को कले क्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक में जिला 93.-धिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरत के मुता बिक 19 नए बूथ बनाए गए हैं। बैठक में कांग्रेस से शंकर दत्त मिश्र, रालोद से सुरेश गुप्ता, भाजपा से गणेश दीक्षित, अवधेश सोनकर, सपा से केके शुक्ला, बसपा से बबलू चौधरी, अपना दल एस से नवीन श्रीवास्तव,

सीपीएम से उमाकांत, सीपीआई से आर पी कनौजिया, एनसीपी से बनवारी लाल उपस्थित रहे। मतदान केंद्रों की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि इस बार 538 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें कुल बूथ 1755 निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 1550 मतदाता वोट कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कानपुर में 22,46,160 मतदाता नगर निगम के चुनाव में वोट देंगे।

जोनवार मतदान केंद्र और बूथ

जोन-बढ़े बूथ- बदले केंद्र- बूथ समाप्त- कुल बूथ

1- 4- 9- 5- 230

2- 8- 6- 2- 386

3- 4- 7- 1- 305

4- 2- 4- 0- 206

5- 0- 12- 2- 406

6- 5- 9- 0- 322

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *