धान क्रय केंद्रों की कमी से बढ़ेगी किसानों की परेशानी

के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। शासन ने इस वर्ष धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। आजमगढ़ मंडल में 2.48 टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष धान क्रय केंद्रों की कमी कही खेल बिगाड़ न दें। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। बलिया में सबसे ज्यादा लक्ष्य रखा गया है। वहां पर मात्र 44 धान क्रय केंद्र खोले गए है।

यहां पर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग भी होने लगी है। वहीं आजमगढ़ में भी कुछ केंद्र नहीं खुलने से किसान प्रदर्शन भी करने लगे हैं। आजमगढ़ में 73 हजार टन व मऊ के लिए 60 हजार टन लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मंडल में 154 धान क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इसमें आजमगढ़ में 66 व मऊ में 44 क्रय केंद्र है। पिछले बार बलिया में 72 धान क्रय केंद्र खोले गए थे।

मंडल में क्रय केंद्रों की कमी से किसानों की परेशानी बढ़ेगी। उन्हें दूर लेकर अपने धान को बेचना पड़ेगा। बलिया व आजमगढ़ में क्रय केंद्र नजदीक खोलने की मांग किसान कर रहे हैं। क्रय केंद्र नहीं खुलने पर धान खरीद पर भी असर पड़ सकता है। पिछले साल से मंडल में क्रय केंद्रों में कमी हुई है। सहकारी समितियों के कुछ केंद्र अभी नहीं खुले है। बलिया में क्रय केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसे जल्द ही मूर्ति रूप दिया जाएगा

– राम मूर्ति पांडेय, संभागीय खाद्य नियंत्रक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *