सर्द हवाओं ने बढ़ायी सर्दी सुबह-शाम गिरेगा कोहरा

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव गंगा के मैदानी क्षेत्र में भी पड़ रहा है। गुरुवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही और शुक्रवार को दिन के तापमान में भी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी के साथ रात में ठिठुरन व गलन बढ़ने की संभावना जताई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्यो गिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर है। इसके कारण हवा में नमी की मात्रा बढ़ रही है। पहाड़ों पर हल्की वर्षा व बर्फबारी होने की भी संभावना है। इसी के साथ दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने कानपुर मंडल में कुछ दिन तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन सुबह व शाम हल्की धुंध व कोहरा पड़ सकता है। अगले सप्ताह सर्दी और बढ़ने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान – 25.0 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान – 10.8 डिग्री सेल्सियस, सूर्योदय – 6.30 बजे, सूर्यास्त – 5.17 बजे

मौसम का हाल – आसमान साफ रहेगा। तापमान में मामूली उतार चढ़ाव होने की संभावना है।

कल व परसों का संभावित तापमान- (डिग्री सेल्सियस में)

दिनांक – अधिकतम – न्यूनतम

19 नवंबर – 26.0 – 12.0

20 नवंबर – 27.0 – 13.0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *