यूपी में छाया घना कोहरा कई ज‍िलों में 3 ड‍िग्री तापमान

के० एस० टी०,लखनऊ संवाददाता। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, कन्‍नौज, फतेहपुर, मैनपुरी आद‍ि ज‍िलों में सुबह से ही घने कोहरे के साथ बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी बरकरार है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम दानिश के अनुसार, शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में शीतलहर और अत्यधिक घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ठंड से बचाव के समुचित उपाय जरूर अपनाने चाहिए। न्यूनतम तापमान में सोमवार तक कोई बदलाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश से सटे जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

UP के इन जिलों में शीत लहर के साथ छाया रहेगा घना कोहरा:- दानिश के अनुसार शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ प्रदेश भर ते 37 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गौतम बुध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बदायूं, कासगंज, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, फर्रुखाबाद समेत हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीतलहर और शीत दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके तहत ठंड से बचाव के उपाय के साथ कोहरे में गाड़ी चलाने, फाग लाइट और अन्य सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश के 25 ज‍िलों में IMD का यलो अलर्ट:- इसके अलावा प्रदेश भर के 25 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत कोहरे के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा शीत लहर और दिनभर कोहरे के चलते प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई सबसे अधिक तापमान सोनभद्र के चुर्क में 19.5 डिग्री इटावा में 18.6 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी में 18 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

कानपुर अयोध्‍या में सबसे कम रहा तापमान:- प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम तापमान कानपुर और अयोध्या में 3.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ इसके अलावा सुल्तानपुर और झांसी में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार को घना से अत्यधिक घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही शीतलहर और शीत दिन की स्थितियां भी बनी रहेंगी अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोहरे के कारण उड़ान सेवाएं प्रभावित:- लखनऊ में कोहरे के कारण उड़ान सेवाओं के संचालन पर बुरा असर पड़ रहा है। शुक्रवार को भी कई उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं, ट्रेनों की सही लोकेशन का पता लगाने के लिए भी यात्री परेशान होते रहे। मुंबई से आने वाली उड़ान डब्ल्यू-29059 समय से 36 मिनट की देरी से आई। इंदौर-लखनऊ की इंडिगो की उड़ान 93 मिनट, दिल्ली-लखनऊ एयर इंडिया की उड़ान 27 मिनट, जयपुर-लखनऊ इंडिगो की उड़ान 40 मिनट, मुंबई-लखनऊ गो एयर की उड़ान 49 मिनट, आगरा-लखनऊ की उड़ान 85 मिनट, जी-8397 समय से 64 मिनट की देरी से आई। इसी तरह लखनऊ से आगरा की उड़ान 73 मिनट की देरी से रवाना हुई। लखनऊ दिल्ली एयर इंडिया की उड़ान 37 मिनट, लखनऊ मुंबई गो एयर की उड़ान 59 मिनट की देरी से रवाना हुई। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनें शुक्रवार को भी देरी से आई। गंगा सतलज एक्सप्रेस 3:35 घंटे, दून एक्सप्रेस 1:30 घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 3:14 घंटे की देरी से आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *