लॉकडाउन: कोरोना काल में बेजुबान का ख्याल रखना भी जरुरी

के. एस. टी, आगरा संवाददाता। लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है, लेकिन कोरोना संक्रमण कम होने की बजाय और तेजी बढ़ रहा है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) ही संक्रमण से बचाव का प्रमुख उपाय है।

इंसान तो इसका पालन कर ही रहे हैं, बेजुबान भी इसे अपना रहे हैं। आगरा में ऐसा ही एक अनूठा वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक व्यक्ति अपने बीमार लंगूर का इलाज कराने के लिए रिक्शे से अस्पताल गया।

लेकिन इस दौरान लंगूर और इंसान ने सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया। यह वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। ताजनगरी में बंदरों का आतंक किसी से छिपा नहीं है। इन बंदरों को भगाने के लिए कई लोगों ने लंगूर पाल रखे हैं। राजू लंगूर भी उत्पाती बंदरों को भगाने का काम करता है।

उसे बुखार व डायरिया की शिकायत हो गई। लंगूर मालिक ने उसे डॉक्टर के पास ले गया। लेकिन लॉकडाउन के चलते डॉक्टर नहीं मिला। इस पर लंगूर को लेकर लौटना पड़ा। पुलिस की सख्ती के कारण उसने सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा। उसे लंगूर को रिक्शे की छतरी पर बैठा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *