ला पर बातचीत करना सही है मजाक उड़ाना नहीं, अनन्या पांडे की ऑनस्क्रीन मां ने ट्रोलिंग पर रखी राय

चांद मेरा दिल में भरतनाट्यम करने पर अनन्या पांडे की काफी ट्रोलिंग हुई है। ऐसे में अनन्या पांडे की ऑनस्क्रीन मां ने इस पर अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है?


अनन्या पांडे की नई फिल्म चांद मेरा दिल को समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। अनन्या पांडे को फिल्म में अपने भरतनाट्यम फ्यूजन डांस के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म में अनन्या की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री चारू शंकर ने उस ट्रोलिंग के बारे में बात की है।

अनन्या की ट्रोलिंग पर चारू शंकर ने रखी राय:- एचटी से बातचीत में चारू शंकर ने कहा मुझे लगता है कि हर किसी को अपनी राय रखने का हक है लेकिन ट्रोलिंग कभी भी अच्छे तरीके से नहीं की जाती। कला पर बातचीत करना सही है मजाक उड़ाना नहीं। जिस सीन पर चर्चा हो रही है उसे चांदनी के किरदार के लिए एक जोरदार परिचय के तौर पर सोचा गया था। फिल्म की कहानी में यह पल एक ऐसी युवा महिला के आने का ऐलान करता है जो नियम तोड़ने से नहीं डरती।

पिता ने किया अनन्या पांडे का बचाव:- अनन्या ने अभी तक इस ट्रोलिंग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अनन्या के पिता और अभिनेता चंकी पांडे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। इकोनॉमिक टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने अपनी बेटी का बचाव किया और कहा कि लोगों ने इस सीन को पूरी तरह से गलत समझा है। उन्होंने बताया कि इस डांस सीन का मतलब कभी भी सिर्फ भरतनाट्यम होना नहीं था। उन्होंने कहा यह एक फ्यूजन परफॉर्मेंस थी जिस तरह का एक्सपेरिमेंटल डांस आप अक्सर कॉलेज के छात्रों को सोशल या कल्चरल इवेंट्स में करते हुए देखते हैं।

चांद मेरा दिल’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:- चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस कर रही है। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चांद मेरा दिल लगभग 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। इस हफ्ते कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है इसलिए चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।