चक्रवाती हवा से ठंडक हुआ मौसम

के० एस० टी०,कानपुर। बंगाल की खाड़ी से उठकर दक्षिण भारत के शहरों में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान ने हवा में नमी फैला दी है, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। कैस्पियन सागर से भले ही शुष्क हवा नहीं आ रही हैं, लेकिन नम हवा फिजा में ठंडक घोल रही है।

सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर रही हैं। सुबह और शाम के समय धुंध पड़नी शुरू हो गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने में देर हो गई है, जिसके चलते पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होना प्रभावित हुआ।

मौसम विज्ञानियों ने जल्द ही नया सिस्टम बनने के आसार जताए हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नया पश्चिमी विक्षोभ पहले की अपेक्षा ताकतवर रहेगा।

यह मैदानी क्षेत्रों में असर दिखाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ के गिरने से शीत लहर चल सकती है। डॉ. पांडेय के मुताबिक वातावरण में नमी की वजह से वायु प्रदूषण में इजाफा होता है।

हानिकारक गैसें और अति सूक्ष्म कणों का घनत्व बढ़ता ही चला जा रहा है। अरब सागर से भी निम्न वायुदाब के क्षेत्र बन रहे हैं। अधिकतम आर्द्रता 95 फीसद शाम को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के.

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े में अधिकतम आर्द्रता 95 फीसद मिली है, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 46 फीसद रही है। अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 9.6 फीसद रिकार्ड हुआ। हवा की रफ्तार एक किलोमीटर प्रति घंटे थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *