दिन में उमस‚ शाम को बारिश से मौसम हुआ सुहाना

के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। शाम होते ही बादल सोमवार को बरसे तो जनमानस ने राहत महसूस की। दिनभर उमस भरी गर्मी अभी भी लोगों की परेशानी का कारण बनी हुयी है। सोमवार का अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम 25.6 डि़ग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में अब ठंड़ का प्रभाव बढ़ता दिखने लगा है।

सोमवार शाम नगर में हुयी बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो चला है। रात बारह बजे के बाद चल रही हवायें भी राहगीरों को ठंड़ी महसूस होने लगी हैं। वहीं सुबह चार बजे के बाद सिहरन बढ़ने लगी है। आज हुयी बारिश से अब रात में ठंड़ बढ़ने की उम्मीद है। वैसे दिन भर सूर्य की चमक जनमानस को पस्त किये रहती है।

राह चलते लोग पसीना–पसीना हो रहे हैं और भरपूर गर्मी का अहसास कर रहे हैं। बारिश से मौसम चक्र में परिवर्तन की उम्मीद मौसम के जानकार जताने लगे हैं। शाम लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली बारिश तीन चार मिमी० होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रात में भी बारिश की संभावना सीएसए के मौसम वैज्ञानिक.

ड़ॉ० एसएन पाण्डे़य सुनील जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों से सुबह और शाम बादल रहते हैं जिससे सुबह सूर्य की किरणें विलंब से पृथ्वी पर आ पाती हैं‚ किरणें निकलने और बादलों की ओट मे छिपे रहने से उमस को बल मिलता है। वहीं उमस दोपहर तक बलशाली हो कर पृथ्वी वासियों के लिये परेशानी का कारण बनती है।

अब अगले सप्ताह से नवरात्र के दौरान उमस का समापन संभव हो सकता है। उन्होंने बताया कि हवा की गति भी इन दिनों स्थिर नहीं है। तेज हवा चलने से उमस ज्यादा हावी नहीं हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *