कानपुर के आर्यनगर में महिला चला रही है हुक्का बार

हॉस्पिटल संचालक की है पार्टनर शिप

कमिश्नर तक के संज्ञान में है यह मामला

नाबालिग बच्चों में भरी जा रही दम मारो दम की संभ्यता


के० एस० टी०,कानपुर नगर संवाददाता। शहर में नाबालिग छात्र-छात्राओं को “दम मारो दम” के फिल्मी अंदाज में नशे की आदत डलवाने वाले हुक्का बारों की श्रृंखला में कोहना थाना क्षेत्र के पास इलाके आर्यनगर का फ्रेंड्स कैफे & लाउन्ज आजकल शहर के कम उम्र के बच्चों में खूब चर्चा बना हुआ। जिसे एक महिला संचालित कर रही है।

इस हुक्काबार में लाजपत नगर की एक चर्चित हॉस्पिटल के संचालक की भी पार्टनरशिप सामने आ रही है। ऐसा नहीं है कि कैफे की आड़ में चल रहे इस हुक्का बार के विषय में कमिश्नर से लेकर थाना प्रभारी को इस बात की जानकारी न हो किन्तु थाना प्रभारी की ओर से सफाई के अलावा शिकायत कर्ताओं को अगर कुछ मिलता है तो वह सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।

सूत्रों के मुताबिक पाश इलाके आर्यनगर में हुक्काबारों का कई जगह संचालन हो रहा था। किन्तु फ्रेंड्स कैफे & लाउन्ज में जो भी माहौल है। उससे नाबालिक बच्चे यहां की महिला संचालक के आचार व्यवहार से यही के परमानेंट मेबर हो गये है। यहां पर अव्यस्क छात्र-छात्राओ को “बर्थ डे पार्टी” के नाम से लाया जाता हैं। जहां विभिन्न फ्लेबरों के.

हुक्के की खुश्बू उनके मन को भा जाती है। वहां का माहौल ही ऐसा रहता है कि चाहे डांस फ्लोर हो या कैंडिल लाइट पर आधारित कपल के बास्ते चेयर हो सभी कुछ बिल्कुल चमत्कारिक होता है। जो अनुभवी बच्चें यहां बड़े धरों के नये चेहरे लाते हैं। उनके लिए रेस्ट्रोरेंट में विशेष मेहमान की तरह संचालक महिला सुविधाएं मुहैय्या कराती है।

सूत्र बताते है कि इस संचालनकर्ता के लाजपत नगर के एक चर्चित हॉस्पिटल संचालक का संरक्षण प्राप्त है। क्योंकि उसका इस संचालित हुक्का बार में बराबर का पैसा लगा है। लिहाजा शिकायत होने पर वह अपने हाई लेवल के सोर्श ऑफ वे के पावरों का इस्तेमाल कर इस हुक्का बार को बचा ले जाता है। इसके पीछे एक और कारण यह है कि इसे फ्री में रंगरेलियां मनाने के.

संशाधन पूरी तरह से उपलब्ध कराये जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि रंगरेलियां मनाने हॉस्पिटल संचालक रात 8 बजे से 11 बजे तक हर शनिवार, रविवार को आते है। शेष अगले अंक में….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *