के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। जिले के चार ब्लाकों लालगंज, तरवां, महराजगंज और रानी की सराय ब्लाकों में बुधवार को स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 8804 लोग लाभान्वित हुए। 155 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
तरवां-: तरवां ब्लाक परिसर में लगे स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में बाल विकास परियोजना, युवा कल्याण, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग स्टाल लगाया था। मुख्य अतिथि ने बाल विकास परियोजना के स्टाल पर पहुंचकर गर्भवती नीलम की गोद भराई में सामान भेंट कर किया। छह माह के कृष्णा को मीठा खिलाकर अन्नप्राशन कराया। उसके बाद बारी-बारी से सभी विभागों के स्टाल का अवलोकन किया।
अंत में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मेले के आयोजन से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलता है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालगंज एसएन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी इंद्र नारायण तिवारी, परियोजना अधिकारी आरएन सिंह, पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके चौधरी, एके सिंह आदि उपस्थित रहे