डॉ० भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़ी खास बातें……

धर्म डेस्क। डॉ० भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है। इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस साल भीमराव अंबेडकर की 129 वीं जयंती मनाई जाएगी। भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 में हुआ था। आइए, आज जानते हैं, डॉ० भीमराव आंबेडकर के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें…

डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म  
डॉ० भीमराव आंबेडकर का जन्म मराठी परिवार में महू, मध्यप्रदेश के एक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और मां का नाम भीमाबाई था।

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में चयन
डॉ० भीमराव आंबेडकर का चयन 1913 में अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए हो गया था। उन्होंने यहां से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी।

पीएचडी से सम्मानित
डॉ० भीमराव आंबेडकर को 1916 में एक शोध के लिए पीएचडी से सम्मानित किया गया था।

1936 में स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना 
डॉ० भीमराव आंबेडकर ने 1936 में स्वतंत्र लेबर पार्टी की स्थापना की थी।

कानून मंत्री 
डॉ० भीमराव आंबेडकर स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री भी रहे।

संविधान निर्माण में योगदान
भारत के संविधान निर्माण में डॉ० भीमराव आंबेडकर का अहम योगदान रहा।

संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष
डॉ० भीमराव आंबेडकर को 29 अगस्त 1947 को संविधान मसौदा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

लोकसभा चुनाव लड़ा
डॉ० भीमराव आंबेडकर ने 1952 के चुनावो में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा का चुनाव लड़ा, परंतु इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

राज्य सभा के सदस्य के रूप में नियुक्ति
डॉ० भीमराव आंबेडकर को मार्च 1952 में राज्य सभा के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

डॉ० भीमराव आंबेडकर को 9 भाषाओं का ज्ञान था
हिन्दी, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, मराठी, पर्शियन, गुजराती

 मृत्यु
डॉ० भीमराव आंबेडकर की मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *