इस मशहूर एक्ट्रेस को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा फैन, फिर मिला मजेदार जवाब

बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा अपनी ‘हमशक्ल’ जमीला जमील की हालिया ट्वीट को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई। दरअसल, एक व्यक्ति जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा, जिसके बाद जमीला ने प्रतिक्रिया दी है। जमीला की इस प्रतिक्रिया.

देखकर प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाई है। एक फैन ने जमीला से पूछा था, ‘तो क्या निक जोनास और जमीला जमील का तलाक हो गया है? इसपर जमीला ने लिखा, ‘एक भारतीय महिला प्रियंका चोपड़ा जो मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती, मुझे लगता है कि वह दोनों साथ है और बहुत अच्छे हैं।

इस पर प्रियंका चोपड़ा हंसने लगी। दोनों के प्रशंसक भी हैरत में पड़ गए कि कैसे कोई दोनों के बीच कंफ्यूज हो सकता है।  एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि एक बार लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर हॉलिवुड मीडिया ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा समझ लिया था।

मालूम हो कि प्रियंका इन दिनों लंदन में है। जहां वह फिल्म ‘सीताडेल’ की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह मैट्रिक्स 3 में भी नजर आएंगी है। प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

इसके अलावा उनकी हाल ही में किताब ‘अनफिनिश्ड’ भी पब्लिश हुई है। वहीं, जमीला जमील फिल्म ‘मैरी मी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जेनिफर लोपेज, ओवेन विल्सन, सारा सिल्वरमैन, जॉन ब्रैडली, मिशेल बटेउ, क्लो कोलमैन और मलूमा की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी सिनेमा में भी अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस से शादी की है।

निक और प्रियंका ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *