Skip to contentके० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। सगड़ी तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर उर्फ नरईपुर का मुख्य द्वार व चहारदीवारी मंगलवार की देर रात 11 बजे ट्रक के धक्के से ध्वस्त हो गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
उस समय पास के ढाबे पर दर्जनों लोग मौजूद थे और हादसा होते देख ढाबा संचालक के साथ सभी लोग वहां से भाग चले। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम राय ने इस बाबत खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना भेज दी है।
खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। लाटघाट चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने ट्रक मालिक अंजान शहीद निवासी अरविद यादव को घटना से अवगत कराते हुए क्षतिपूर्ति के लिए थाने पर बुलाया है।