मोनालिसा पर चढ़ा ‘भूल भुलैया 2’ का खुमार

कार्तिक आर्यन की फिल्म  ‘भूल भुलैया 2’  ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को दर्शक ही नहीं मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री मोनालिसा पर भी ‘भूल भुलैया 2’ का खुमार सवार हो गया है और वह मंजूलिका बन लोगों को डरा रही हैं। मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख फैंस भी हैरान रह गए हैं।

 

दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने सीरियल ‘नजर’ के लुक में नजर आ रही हैं और दीवार पर चढ़ते हुए दिखाई दे रही हैं, जो काफी डरावना लग रहा है। इतना ही नहीं मोनालिसा ने इसके साथ ‘आमी जे तोमार’ गाना भी लगाया, जो इसे और भी डरावना बना रहा है। अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने इस बार फैंस को.

अपने इस अंदाज से डरा दिया है। वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा, आमी जे तोमार, सुधु जे तोमार, रिलेटेबल सॉन्ग। अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘उफ्फ मोहाना और ये गाना’, तो दूसरे ने लिखा, ‘इतनी खूबसूरत भूत दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी।’ इसके अलावा एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मैं इस वीडियो को देखकर डर गई।

बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी ही नहीं टेलीविजन इंडस्ट्री की भी जानी मानी अभिनेत्री हैं। मोनालिसा ने ‘बिग बॉस 10’ में हिस्सा लेने के बाद ‘नजर’, ‘नमक इश्क का’ सहित कई टीवी शो में काम किया है। वहीं, वह हाल ही में अपने पति विक्रांत के साथ ‘स्मार्ट जोड़ी’ में भी नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *