प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही मां गंगा

के० एस० टी०,गाजीपुर संवाददाता। दो दिनों से मोक्षदायिनी मां गंगा का जलस्तर बढ़ते देखकर तटवर्ती इलाके के लोग दहशत में हैं। बुधवार की रात से तीन सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा जलस्तर बढ़ रहा है, जबकि पूरे दिन बढ़ने की गति काफी धीमी थी। रात में अचानक बढ़ोत्तरी होने से गुरुवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 54.130 मीटर दर्ज किया गया,

 

जबकि खतरे का निशान 63.105 है। हालांकि गंगा अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं, लेकिन बढ़ने की गति से धुकधुकी बढ़ हुई है। अगर इसी तरफ से गंगा के बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो खतरे का निशान छूने में उन्हें देर नहीं लगेगा। एक दिन पूर्व गंगा के बढ़ने की रफ्तार दो सेमी प्रति घंटे थी। दूसरे दिन इसमें अचानक बढ़ोत्तरी शुरू हुई।

बढ़ाव का सिलसिला जारी रहने से तटवर्ती इलाकों के रहने वाले सतर्क हो गए हैं। गंगा अभी अपने पाट में ही बह रही हैं, लेकिन किसानों व पशुपालकों को उनके पशुओं के चारे की चिंता सताने लगी है। वहीं सेमरा, शिवराय का पूरा, शेरपुर आदि गांवों के लोग रोजाना गंगा किनारे पहुंच कर गंगा के बढ़ने की रफ्तार का अंदाजा ले रहे हैं। उनका यह खौफ सता रहा है कि.

गंगा अगर ऐसे ही बढ़ती रही तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जल आयोग के अजीत गुप्ता ने बताया कि दो दिनों से गंगा बढ़ रही हैं। बुधवार की रात से गति और तेज हो गई। गुरुवार को गंगा का जलस्तर एक घंटे तीन सेमी बढ़ रहा था। लगातार हो रही बारिश होने से अभी आगे भी गंगा के बढ़ने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *