के० एस० टी०,आजमगढ़ संवाददाता। मौसम में बदलाव से लोगों को डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी होने भय है। तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेसियाें व हड्डी में दर्द हो तुरंत जांच कराएं। अपने घर व आसपास साफ-सफाई का विषेश ध्यान दें। घर में सभी लोग सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों को पूरी बांह का शर्ट-पैंट पहनाएं। यदि रात में तेज बुखार हो जाए तो घरेलू उपचार के रूप में ठंडे पानी में कपड़ा भिगाेकर सीना छोड़कर पूरा बदन पोछें।
इससे धीरे-धीरे बुखार का असर कम होने लगेगा। यदि कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं और प्लेटलेट घट रहा है तो डेंगू की जांच कराने के साथ बकरी का दूध, पपीते के पत्ते का जूस, काढ़ा, कीवी का सेवन करें और इलाज करवाएं। यह जानकारी बुधवार को दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर में पाठकों के सवालों के जवाब में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पल्हनी के वरिष्ठ फिजिशियन डा0 मनोज कुमार गुप्ता ने दी।
सवाल-: मैं कई साल सर्दी-जुकाम से परेशान हूं। उपचार बताएं?
जवाब-: आप को एलर्जी है। दवा के साथ धूल, धुएं और बाहरी हवा से बचना है। मास्क भी लगाना जरूरी है।
सवाल-: कई दिनों से खांसी से परेशान हूं?
जवाब-: एलर्जी की जांए कराएं और ठंडी चीजों का सेवन न करें। गर्म पानी का इस्तेमाल ज्यादा करें।
सवाल-: कमर और घुटने में सुबह सोकर उठते समय तेज दर्द होता है।क्या करें?
जवाब-: सबसे पहले आर्थोपेडिक्स डाक्टर को दिखाएं और घरेलू उपचार के रूप में नियमित आधा घंटा किसी फिजियोथैरिपी से मिलकर योग करें। आराम होगा।
सवाल-: सिरदर्द और तेज बुखार के कारण कई दिनों से बीमार हूं।क्या करे?
जवाब-: सबसे पहले बुखार से संबंधित सभी जांच करवाएं और कम से कम छह से आठ घंटे नियमित सोएं।
सवाल-: बदलते मौसम में मलेरिया और डेंगू से कैसे बचें?
जवाब-: अपने आसपास गंदे पानी जम न होने दें। घर के सभी लोग सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चे पूरी बांह का पैंट और शर्ट पहनें।
सवाल-: पिछले दस दिनों से सिरदर्द और बुखार से पीड़ित हूं ?
जवाब-: सबसे पहले डेंगू और मलेरिया की जांच कराएं। उसके बाद कम से कम छह से आठ घंटे नियमित रूप से सोएं। सब ठीक हो जाएगा।
सवाल-: मुझे कई दिनों खांसी आ रही है और कफ गिरता है। उपचार बताएं?
जवाब-: सबसे पहले आप अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर टीबी की जांच कराएं। उसके बाद चिकित्सक से मिलकर इलाज करवाएं।